फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बकरी चराने के विवाद में मां-पुत्री पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के हरखुपुर गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने सोमवार को मां और पुत्री के खिलाफ गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हरखुपुर गांव निवासी महिला विमली देवी ने तहरीर दिया कि बीते 12 मई को गांव की रहने वाली दसोधी की बकरी खेत में फसल खा रही थी। मेरी पुत्री कविता ने दसोधी से कहा कि बकरी को खेत मेें पालक को क्यों खिला रही हो तो दसोधी व उसकी लड़की ज्योति ने गाली देते हुए मारना- पीटन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें