मरदह। थाना क्षेत्र के गजपतपुर गांव में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम के साथ अतिक्रमणकारियों द्वारा गाली-गलाैज के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। मामले में लेखपाल ने शुक्रवार को 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि लेखपाल धर्मेंद्र कुमार प्रजापति ने तहरीर देकर जानकारी दी कि जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम सदर तहसीलदार राजीव यादव के नेतृत्व गजपतपुर गांव गई थी। टीम के साथ भूमि पर अतिक्रमण करने वाले मंगला राजभर, रामप्रवेश राजभर, रामअवध राजभर, भरत राजभर और दस अज्ञात महिलाओं ने कहासुनी की। गाली-गलौज के दौरान आरोपी लाठी-डंडे से लैस थे। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाला। थानाध्यक्ष तारावती यादव में बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही ऐसे आरोपी जो सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होगी।