फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आखिरकार अफजाल के बाग के आम हुए नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। राजस्व विभाग की ओर से तहसील सभागार में शनिवार को निवर्तमान सांसद अफजाल अंसारी के कुर्क बागीचे के आम नीलामी हो गए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत निवर्तमान सांसद अफजाल अंसारी के धनेठा स्थित बागीचे को कुर्क कर दिया गया था। नीलामी की प्रक्रिया पिछले 31 मई को ही निर्धारित की गयी थी। उक्त बागीचे में लगे आम के 70 पेड़ों में कुल 179 कुंतल फल मानकर नीलामी की राशि 3.58 लाख रुपये निश्चित किया गया था।
उस दिन नीलामी के मौके पर काफी लोग पहुंचे, लेकिन नीलामी की राशि अधिक बताते हुए वह बिना बोली लगाए ही वापस लौट गए। पुन: सात जून को नीलामी रखी गई , लेकिन उस दिन भी अधिक राशि बताकर नीलामी लेने वाले वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में नीलामी की धनराशि एक लाख रुपये कर दी गई। इसके ऊपर बोली लगनी थी। भांवरकोल विकास खंड के हरिओम राय ने एक लाख 10 हजार की बोली लगाई। नीलामी प्रक्रिया में चार लोग हरिओम राय, प्रदीप खरवार, श्रीराम यादव और शौकत राइनी ने भाग लिया। नीलामी प्रक्रिया नायब तहसीलदार विश्राम यादव की देख रेख में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें