सुहवल। थाना क्षेत्र के ईजरी गांव में छत का बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनो तरफ से मारपीट होने लगी तथा ईंट-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष के खेदन यादव (60) जबकि दूसरे पक्ष के विजेंद्र यादव (55) एवं रौनक (12) घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पकड़ कर थाने लाई। पुलिस के अनुसार खेदन यादव अपने मकान निर्माण करा रहे है तथा बारजा निकाल रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के विजेन्द्र यादव ने विरोध जताया। उन्होंने जमीन को अपना बताते हुए काम रोकवा दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई । थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।