फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए लड़ाई लड़ेगा महासंघ

Thu, 29 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने   चेतावनी दिया कि 26 फरवरी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो 27 फरवरी को विधानसभा घेराव एवं जेल भरो आंदोलन शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन


नलकूप मंडल परिसर में गुरुवार को आयोजित धरनासभा में वक्ताओं ने 13 सूत्री मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि जूनियर इंजीनियर का वेतन ग्रेड 42 सौ के स्थान पर  48 सौ किया जाए।

वेतन मांग में वृद्धि सहित कई अन्य समस्याओं को हल   करने के लिए कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन   उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के धैर्य की सीमा अब खत्म हो रही है।   अगर जल्द हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे।

कार्य बहिष्कार एवं धरना सभा में राज्य    कर्मचारी संयुक्त परिषद पूर्वांचल उपाध्यक्ष डीएन सिंह, अरविंदनाथ  राय, आरके सिंह, उत्तम प्रसाद, एसएन शर्मा, आरबी शर्मा, 
विज्ञापन


 जनार्दन प्रसाद, अवधेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष अखिलेश यादव और संचालन सुरेंद्रप्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें