बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर पलिवार मुख्य मार्ग पर भाला बुजुर्ग गांव के पास मंगलवार की शाम फातिमपुर गांव निवासी प्रमोद यादव उर्फ पप्पू यादव ने दशरथपुर गांव निवासी देवेंद्र राम पुत्र हरिराम के गाड़ी में टक्कर मार दिया। इसके बाद गाली-गलौज के मारपीट करने लगा। बीच बचाव के लिए वहां राहुल सिंह पहुंच गया।
इस पर, प्रमोद यादव ने देवेंद्र के साथ राहुल सिंह को भी मारने पीटने लगा। इस दौरान राहुल सिंह के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली काट गई। आनन-फानन में देवेंद्र ने राहुल को उपचार के लिए रायपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले गया। जहां डाक्टरों ने सैदपुर के लिए रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर वहां डाक्टरों ने उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को देवेंद्र राम ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र बहरियाबाद थाने पर दिया। प्रमोद यादव पुत्र बल्ली यादव के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष बहरियाबाद संदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।