फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, दिए सेनेटरी पैड

विज्ञापन
शहर के एमएच इंटर कॉलेज में अभाविप के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं मुख्य अतिथि। स
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने स्थापना दिवस पर सेवा और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पौधरोपण के अलावा छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऋतुमति अभियान चलाया गया। एमएएच इंटर कॉलेज में अभियान के तहत सैकड़ों छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सबिता सिंह, मजहबीन और साहिन ने किया। उधर, महर्षि मेडिकल कॉलेज में युवा चिकित्सा से समाज नेतृत्व तक विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभाग संचालक सच्चिदानंद राय और प्रांत प्रवासी सर्वेश प्रताप सिंह ने युवाओं से चिकित्सा सेवा को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विपुल, शिवांशु शुक्ला, अंकित, आनंद मिश्रा समेत अभाविप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें