फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने 24 में से 16 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा समापन समारोह, ऑनलाइन प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने 24 में से 16 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। रेंजर सौम्या मिश्रा ने ऑनलाइन लेखन एवं पेंटिंग दोनों प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि सोनालिका ने ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रेंजर छात्रा जयति जैन ने ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं एवं अन्य लोगों से पालन कराने के लिए प्रेरित किया। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने पुरस्कृत किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वंदना के साथ महाविद्यालय की छात्राएं पूजा, प्रज्ञा मिश्रा, रत्ना, सृष्टि, निशा, प्रिया ने किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा समारोह के द्वारा युवाओं को समाज में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय, संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह, डॉ. संतन, डॉ. सारिका, डॉ. निरंजन, डॉ. शशिकला एवं अन्य अध्यापक उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संयोजन वेद इंटरनेशनल स्कूल ने किया था। इसमें भाग लेने वाले विद्यालयों में सनबीम स्कूल, राज पब्लिक स्कूल एवं पीजी कॉलेज गाजीपुर के छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें