औड़िहार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी चौरसिया, स्लोगन में गीता तथा क्विज प्रतियोगिता में शमा बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैली के दौरान छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करते हुए भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने पर बल दिया। यह रैली विद्यालय परिसर से होते हुई स्टेशन रोड, संजय वन और तहसील मुख्यालय से आगे नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुन:विद्यालय में आकर सभा के रूप में बदल गई। महाविद्यालय की रोवर्स रेंजर प्रभारी अर्थशास्त्र प्रवक्ता डा. प्रेमलता लाल ने रैली का संयोजन किया और छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवश्यक टिप्स दिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य नीरज कुमार गुप्ता ने बधाई दिया।