दिलदारनगर। प्रयागराज महाकुंभ से पटना लौट रही महिला ला को प्लेटफाॅर्म पर उतारकर उपचार कराने के बाद दूसरे ट्रेन से घर भेज दिया। प्रयागराज से पटना को जा रही मगध एक्सप्रेस दिलदारनागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रुकी की थी। ट्रेन में भारी भीड़ में महिला निर्मला देवी को सांस लेने में परेशानी हुई और ट्रेन में ही बेहोश हो गईं।
मौके पर गस्त कर रही जीआरपी ने महिला को ट्रेन से उतार कर बाहर निकाला और बैठने वाले कुर्सी पर लेटाया। कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। इसके बाद पीछे से आ रही कुंभ स्पेशल मेला ट्रेन में बैठा कर उन्हें गंतव्य के लिए भेज दिया गया।