फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का गेट बंद होने से लग रहा जाम

Thu, 01 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो जिला अस्पताल के पास रविवार को छोड़कर प्रतिदिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। लेकिन कोतवाली का गेट बंद होने से जाम की समस्या और विकराल हो गई है। पहले गेट खुला रहने पर जाम के दौरान कोतवाली परिसर से
विज्ञापन


वाहन निकल जाते थे, जिससे जल्द जाम समाप्त हो जाता था। लेकिन अब गेट बंद होने से लोगों को घंटों जाम से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रतिदिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिला अस्पताल के पास रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम तक चार से पांच बार जाम लगना तय है। यह जाम कभी आधा घंटा में

समाप्त हो जाता है तो कभी एक से लेकर डेढ़ घंटे तक लोगों को भीड़ में जद्दोजहद करते हुए पसीना बहाना पड़ता है। पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल के पास सड़क के दोनों तरफ इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। मिट्टी फैला होने की
विज्ञापन


वजह से सड़क संकरी हो गई, जिससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक चार से पांच बार जिला अस्पताल के पास जाम लग रहा है। जाम के दौरान कोतवाली गेट बंद होने से लोगों की परेशानी और

बढ़ जा रही है। पहले जाम के दौरान कोतवाली गेट खुला रहने से छोटे चारपहिया वाहन, रिक्शा, साइकल और बाइक सवार कोतवाली परिसर से होकर दूसरे मार्ग पर निकल जाते थे, जिससे लोगों को काफी देर तक जाम का सामना नहीं

करना पड़ता था। लेकिन पिछले कई दिनों से गेट बंद होने से लोगों को जल्द जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।

गेट खुला रहने से आसपास के कुछ लोग वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा करते थे। इसके साथ ही आम लोग भी परिसर से आवागमन करते थे। इससे पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कारण गेट को बंद कराया गया है। भीषण जाम लगने की स्थिति में गेट को खुलवाकर जाम समाप्त कराया जाएगा। - केके मिश्र, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें