फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: रुकने की आवाज लगाता रहा पिता, हाथ जोड़ पुत्री ने गंगा में लगा दी छलांग, कागज पर लिखी ये बातें

Thu, 03 Aug 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के हमीद सेतु से गुरुवार शाम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। पिता ने रुकने की आवाज लगाता रहा लेकिन बेटी ने हाथ जोड़ते हुए छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की। मगर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
छात्रा के गंगा में कूदने के बाद हमीद सेतु पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के हमीद सेतु से गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक छात्रा ने पिता के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पिता पुत्री को रुकने की आवाज लगाता रहा लेकिन बेटी ने हाथ जोड़ते हुए छलांग लगा दी।

विज्ञापन


जमानिया कोतवाली के सब्बलपुर खुर्द निवासी संतोष उपाध्याय ने बिलखते हुए पुलिस को बताया कि वह किसी काम से गांव गए थे। उनकी पुत्री शालू उपाध्याय (20) ने एक कागज पर गाजीपुर जाने की बात कहकर अपने मां को देकर टेंपो से निकल पड़ी।

तीनों बहनों में सबसे बड़ी थी शालू

जब वह अपने घर आए तो पत्नी ने पुत्री द्वारा लिखा कागज दिखाया तो उन्हें शक हुआ और वह बाइक लेकर के लिए निकल पड़े। पिता ने बताया कि वह बाइक से अपनी पुत्री की तलाश में हमीद सेतु पर पहुंचे तो उनकी नजर पुल पर पैदल जा रही पुत्री पर पड़ी। बताया कि जब मैंने अपनी पुत्री को रुकने के लिए आवाज लगाई तो उसने हाथ जोड़ते हुए पुल से उनके सामने ही नदी में छलांग लगा दी।

बिलखते पिता ने बताया कि वह काफी होनहार और अपने तीनों बहनों में सबसे बड़ी थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इस संबंध में रजागंज चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें