कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज में मुख्य अतिथि डा. पंजाब सिंह का किया गया स्वागत।
- फोटो : GHAZIPUR
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को ‘सब्जियों एवं फलों की उत्पादन तकनीक’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने किसानों से कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर कृषि संबंधी नवीन तकनीकी जानकारी पाकर लाभ प्राप्त करें। केंद्र प्रदेश में अपना एक प्रमुख स्थान रखता है।
संगोष्ठी में केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड डॉ. वीके सिंह ने किसानों को बताया कि फल और सब्जी दोनों के उत्पादन में हमारे देश का दूसरा स्थान है। इसी प्रकार अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन में हम किसी से कम नहीं। बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ सब्जी एवं फलों की नर्सरी का उत्पादन कर किसान आय को दोगुनी कर सकते हैं। स्वयं आत्मनिर्भर होकर स्व-व्यवसाय नर्सरी एवं फलोत्पादन एवं बागवान कुशल बनकर 10 से 15 हजार तक प्रति माह कमा सकते हैं। इससे पहले संगोष्ठी के शुभारंभ के दौरान प्रो. पंजाब सिंह को बुके एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों को जामुन, सहजन, शिरिस के पौधे और सब्जी किट का वितरण मुख्य अतिथि प्रो. सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. शिवराज सिंह, पूर्व निदेशक कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू, डॉ. नीरज सिंह प्रधान वैज्ञानिक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, ओमकार सिंह, आशीष कुमार वाजपेयी, आशुतोष सिंह, सुनील कुमार सहित 25 किसान संजय चौहान, अशोक कुशवाहा, शिवकुमारी देवी, दीपक शर्मा, जामवंती देवी आदि उपस्थित थीं।