फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन रविवार को लंका मैदान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज आजादी के बाद से ही संविधान में निहित अधिकारों से वंचित रहा। शिक्षा के अभाव में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न होने से अपनी लड़ाई नहीं लड़ पाया। शोषित, वंचित समाज की हिस्सेदारी, भागीदारी के लिए जन अधिकार पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी का नारा है जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी और गरीब हो या धनवान सबको शिक्षा एक समान। कृषि नीति (तीन काले कानून) जो किसानों के हित में नहीं हैं। इसे प्रदेश में लागू नहीं होने देंगे तथा किसानों के लिए सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था लागू किए जाने के साथ किसानों के फसलों का दाम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक करके कृषि को व्यापार की कटेगरी में लाकर 70 प्रतिशत किसानों को खुशहाल बनाकर देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लाभ में बदलना तथा गरीब मजदूर शोषित, वंचित समाज को विकास की मुख्य धारा में लाना पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पटेल विजय नारायण वर्मा, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ रानी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्या, राजेश कुशवाहा, लाखन सिंह राजपासी, रामकृष्ण प्रजापति, नसीम खां, पंकजमनु विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें