फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : किसानों पर संकट, कतार पर हाहाकार, डीएपी की दिक्कत, चाहिए 10 बोरी मिली दो बोरी

Thu, 21 Nov 2024 07:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

डीएपी की आपूर्ति कम होने से किसान दिक्कत से जूझ रहे हैं। समितियों पर किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों में निराशा है
विज्ञापन
खाद के लिए कतार में लगे किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब फसल की बोआई का समय हो और संसाधन पूरे न मिले तो आप इसे क्या कहेंगे? किसान कतार में लग रहे हैं लेकिन इन्हें खाद नहीं मिल पा रही है लिहाजा इन्हें अब चिंता सता रही है कि आगे फसल की वो गुणवत्ता आएगी या नहीं। 

विज्ञापन


रबी के फसलों की बोआई का समय चल रहा है। लेकिन, किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि समितियों पर सुबह छह बजे से किसानों की कतार लग जा रही है। चार से पांच घंटे बाद जब उनका नंबर आ रहा है तो उनको केवल दो बोरी ही डीएपी मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि आम किसान पांच से दस बोरी की जरूरत रखता है लेकिन केवल दो बोरियों से संतोष करने वाले किसान शिकायत करते नजर आ रहे हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारी अंसल कुमार ने बातचीत में समस्या को स्वीकार किया और कहा कि एक सप्ताह में समस्या का निदान हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें