फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसानों ने लगाया एमआरपी से अधिक रकम वसूलने का आरोप, किया विरोध

विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति खानपुर में पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर विकासखंड के खानपुर बाजार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर मंगलवार को खाद लेने पहुंचे किसानों ने यूरिया, डीएपी और एपीएस की बोरी पर अंकित एमआरपी से अधिक रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उनका आरोप था कि प्रत्येक बोरी पर पांच रुपये पल्लेदारी के नाम पर भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खाद लेने पहुंचे किसान विनोद कनौजिया, राहुल, विनोद कुमार, रणधीर बिंद, राधेश्याम राजभर, भीम बिंद और कन्हैया बिंद ने आरोप लगाया कि यूरिया की बोरी पर 266.50 रुपये एमआरपी अंकित होने के बावजूद 280 रुपये लिए गए। इसी तरह डीएपी की एमआरपी 1350 रुपये होने के बावजूद 1380 रुपये और एपीएस की एमआरपी 1450 रुपये होने के बावजूद 1480 रुपये वसूले गए।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक बोरी पर पांच रुपये पल्लेदारी के नाम पर भी लिए जा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कई लोग खाद की बोरी स्वयं उठाकर अपने साधन पर लोड करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एआर को-आपरेटिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि एडीसीओ को मौके पर भेजा जा रहा है। सभी तथ्यों की जांच कर सत्यता की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें