फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागड़ नाले में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के दक्षिण भागड़ नाले के पानी में बुधवार को एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शेरपुर खुर्द निवासी किसान रामजी राय उर्फ निठाली (60) खाना खाने के बाद मंगलवार की दोपहर साईकिल से निकले, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद रामजी का कुछ भी पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पूरब और पखनपुरा के दक्षिण भागड़ नाले के पास साइकिल देखा। पास गए तो रामजी राय का शव पानी में मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौत की सूचना पाकर चौकी प्रभारी मच्छटी ओमकार तिवारी तथा उपनिरीक्षक रविप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उपनिरीक्षक रविप्रकाश ने बताया कि रामजी राय का पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए थे, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच कराकर जो भी संभव होगा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें