फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नए कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्यों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय के समीप सरजू पांडेय पार्क में चल रहे धरने की अध्यक्षता करते हुए रमेश मौर्य ने नए कृषि कानून को किसान विरोधी करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान मोर्चा नए कृषि कानून के विरोध में डटा रहेगा। रमेश मौर्य ने बताया कि नए कृषि कानून के विरोध में 17 जनवरी को रैली निकाली जाएगी। किसानों ने कहा कि नए कानून लागू होने से न्यूनतम समर्थन मुल्य समाप्त हो जाएगा। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना होगा। हालांकि सरकार लगातार यह कह रही है कि नए कानून का एमएसपी पर कोई प्रभाव नहीं होगा। धरने में चंद्रिका प्रसाद, आधार यादव, गजराज रावत, दिलीप कुमार गौतम, नौबत सिंह र्मार्य, शम्भू, नरेश बनवासी, राम अवध राम, राम बदन, हिदायतुल्लाह, विनोद कुमार रावत, रोहित कुमार, पियुष चौहान, विजय राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें