फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का तोड़ रहे किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सोमवार की देर शाम खेत से भुट्टा तोड़ रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन झाड़-फूंक के लिए उसे अमवां सती धाम ले गए थे। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहंा इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी नंदलाल राजभर (40) देर शाम खेत में भुट्टा तोड़ रहे थे। तभी पैर से कोबरा सांप दब गया और उसने किसान को तीन से चार बार डंस लिया। किसान के चीखने-चिल्लाने पर परिजन और पास पड़ोस के पहुंचे और उसे पहले अमवा सती धाम ले गए। शरीर में विष न चढ़े इसके लिए लोगों ने पैर को रस्सी से बांध दिया था, लेकिन रस्सी को अमवा सती धाम में खोल दिया गया। हालत गंभीर होता देख किसान को मऊ फातिमा अस्पताल ले गए। जहां किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें