फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद न होने से किसानों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुंडेरा बुजुर्ग गांव स्थित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से किसानों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय राय के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित पत्रक अतिरिक्त एसडीएम मंशाराम को सौंपा। साथ ही धान खरीद शुरू कराने की मांग की, जिससे किसानों को उनके लागत का उचित मूल्य मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि गांव में पीसीयू क्रय एजेंसी द्वारा धान खरीद वर्ष 2020-21 में क्रय केंद्र संचालित की गई थी। यहां किसानों से धान की खरीद भी की गई। जबकि कुछ किसान टोकन में पीछे रहने पर अपना धान खरीद के लिए 20 जनवरी को लेकर गए, लेकिन वहां बोरे का हवाला देते हुए क्रय एजेंसी द्वारा किसानों वापस कर दिया गया। बीते 29 जनवरी को क्रय एजेंसी और विपणन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि धान वापस लेकर जाइए। शासन द्वारा बंद कर दिया गया है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस पर अतिरिक्त एसडीएम ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुंडेरा बुजुर्ग सहकारी समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र राय, किसान महेंद्र यादव, पंकज राय, संदीप राय, आशुतोष राय, अशोक राय, मनोज, दुर्गा शंकर राय, राम सुंदर यादव, राजेंद्र यादव, सुनील, श्रीकिशुन, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, पप्पू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें