जमानिया। आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने मुहम्मदाबाद एवं जमानिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणारी कार्यों से परिचित कराया। कहा कि देश के किसानों ने अपने हितों की दुहाई देने वाले राजनीतिक दलों को अच्छी तरह से पहचान एवं परख लिया है। वह अब कृषि सुधारों का विरोध करने वाली ताकतों के झांसे में नहीं आने वाले हैं। केंद्र सरकार द्वारा लोकहित में बड़े कार्य करने से बिचौलियों एवं विपक्ष में घबराहट है। उनका राजनैतिक अस्तित्व संकट में पड़ चुका है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा की भाजपा की राजनैतिक विचारधारा समता, समरसता तथा सर्व व्यापकता के साथ अखंड भारत की परिकल्पना, लोक कल्याण एवं राष्ट्र सम्मान को प्रमुखता प्रदान करते हुए भारतीय सभ्यता, संस्कृति को वैश्विक पटल पर मजबूत करती है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर जरूरत पर समाज में परिश्रम तथा पराक्रम की अनुकरणीय सेवा स्वरूप प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, अनिल यादव, मुकेश राय, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णुप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। बैठकों की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष लल्लन सिंह, अमित जायसवाल, हरिओम सिंह, अवधेश सिंह, नृपेंद्र उपाध्याय तथा अनिल गुप्ता ने की।