फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
शेरपुर खुर्द गांव स्थित खेत में करंट की चपेट में आने से-----मृतक बबलू यादव की फाइल फोटो। स्रोत- - फोटो : बंदरों के झुंड के चलते गिरी महिला का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात मक्के की रखवाली करने गए किसान बबलू यादव (48) की करंट लगने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि शेरपुर खुर्द गांव निवासी संतोष यादव ने जानकारी दी कि पड़ोसी बबलू यादव रात मक्का के फसल की रखवाली करने गए थे। जब खेत से घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश करते पहुंचा तो देखा कि विद्युत खंभे में लगी छरकी से चिपके थे। सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और शव लेकर ग्रामीण घर आ गए। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी और परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिजली निगम मुहम्मदाबाद के एसडीओ अमित कुमार राय ने बताया जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें