मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में महादानियों के साथ डीएम अनुपम शुक्ला व पूर्व स
गाज़ीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा। इस दौरान 61 महादानियों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि उनके प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करने का यह एक सर्वोत्तम माध्यम है। रक्तदान न केवल मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान भी है, वजह रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस पुनीत कार्य की सराहना की। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विजय सिंह, अदालत यादव, रामलाल प्रजापति, विजय सिंह, मनोज यादव, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।