फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: खेत से मक्का तोड़ रहे किसान को कोबरा सांप ने डंसा, मौत

Tue, 13 Jul 2021 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

किसान खेत से मक्का तोड़ रहा था। उसे सांप ने कई बार डंसा था। परिजन और पड़ोसी लोग उसे अमवां सती धाम ले गए, वहां सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित खेत में सोमवार की देर शाम खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। अंध विश्वास के चक्कर में परिजन झाड़-फूंक के लिए अमवां सती धाम ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विशुनपुरा गांव निवासी नंदलाल राजभर(40) देर शाम घर के बाहर अपने खेत में लगे फसल से मक्का (भुट्टा) तोड़ रहे थे। तभी पैर से कोबरा सर्प दब गया और उसने तीन से चार बार डंस लिया। किसान के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग पहले उसे अमवा सती धाम ले गए। शरीर मे विष न चढ़े, इसके लिए लोगों ने पैर को रस्सी से बांध दी, लेकिन उस रस्सी को अमवा सती धाम में खोल दिया गया।

हालत गंभीर होता देख किसान को मऊ के फातिमा अस्पताल ले गए। जहां किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही पत्नी इशरावती देवी, पुत्र संतोष, पप्पू, राजा, गुड्डू और पुत्री रेखा के बिलखने से मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें