जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चकमेदनी नंबर एक गांव में खेत से जबरन सरसों की फसल काटने का विरोध करने पर एक किसान को गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि चकमेदनी नंबर एक निवासी अजय प्रकाश यादव तहरीर देकर बताया कि गंगबरार चकमेदनी मौजा में अपना और पट्टीदारों का 22 बीघा खेत है। खेत को वह लंबे समय से जोतते-बोते आ रहे हैं। इस बार सरसों की फसल बोई गई थी। गांव के ही श्रवण कुमार, राजू, जगराम और विजय कांत खेत में घुसकर सरसों की खड़ी फसल काटने लगे। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।