फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बोरी उतारते समय छत से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में शुक्रवार को छत से गेहूं की बोरी उतारते समय आंगन में गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। गांव निवासी सुमेधानंद चौहान (50) छत से गेहूं की बोरी लेकर उतर रहे थे। इसी दौरान उनको चक्कर आ गया और वह बोरी लिए सीधे आंगन में गिर पड़े। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आने के बाद कान से खून निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नायकडीह बाजार के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां पहुंचने से पहले ही सुमेधानंद की मौत हो गई। इधर किसान के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। अभी किसी भी की शादी नहीं हुई है। ऐसे में हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें