फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोर्ट के अधीन हुआ नोनहरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को सभागार में हुई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने नोनहरा थाने को मुहम्मदाबाद न्यायालय के क्षेत्राधिकार में किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिवक्ताओं ने इस मामले में जिला जज से भी मुलाकात की। हाईकोर्ट के रजिस्टार द्वारा बीते दिसंबर माह में नोनहरा थाने को मुहम्मदबाद सिविल कोर्ट के अधीन कर दिया गया है। ऐसे में जनपद न्यायालय में थाने से संबंधित पड़े मामलों की सूची तैयार की जाने लगी। इसकी जानकारी जैसे अधिवक्ताओं को हुई कि नोनहरा थाने से संबंधित मामले अब मुहम्मदाबाद न्यायालय के अधीन हो जाएंगे। इस पर वह आक्रोशित हो उठे और तत्काल आवश्यक बैठक बुलाई गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि नोनहरा थाना क्षेत्र के अधिकांश गांव शहर से सटे हुए हैं। साथ ही आवागमन का संसाधन भी आसानी मिल जाता है। साथ वादकारियों को त्वरित न्याय भी जनपद न्यायालय मिला जाता है। ऐसे में मुहम्मदाबाद न्यायालय तक पहुंचने में आम जनों को असुविधा होगी। इस दौरान हृदय नारायण सिंह, रामपूजन सिंह, विजय शंकर राय, सिद्धनाथ राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सिविल बार के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव व संचालन महासचिव तारिक सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें