तहसील सभागार में बुधवार को आपूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण गुप्ता के गैरजनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे नए सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद यादव का स्वागत किया गया। अध्यक्षता तिलकधारी राय तथा संचालन बिंदेश्वरी उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रद्युम्न प्रधान, दिनेश त्रिपाठी, अकरम अंसारी, शफीक अहमद, महेंद्र उपाध्याय, तुंगनाथ राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।