फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म,दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान काली फिल्म लगी गाड़ियां, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले दोपहिया वाहन और मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली व डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान काली फिल्म लगी 15 गाड़ियों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 40 वाहन चालकों का चालान किया गया। वहीं मानकों का उल्लंघन करने वाले दो स्कूली/डग्गामार वाहनों को सीज किया गया और 18 वाहनों का चालान किया गया। एएसपी नगर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें