फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भदौरा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी फरक्का व पटना-कोटा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड पर स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन पर फिर से फरक्का व पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। कोरोना काल से इनका ठहराव भदौरा रेलवे स्टेशन पर बंद था। रेलवे प्रशासन की ओर से बुधवार को सूची जारी करके इसकी जानकारी दी गई। दोनों ट्रेनों का फिर से भदौरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कोरोना काल में पंजाब मेल का ठहराव भी भदौरा रेलवे स्टेशन पर बंद था। कुछ दिन पहले ही पंजाब मेल का ठहराव सुनिश्चित किया गया था। बाजार निवासी भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि भदौरा रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही थी। अरुण गांधी ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव होने से स्टेशन की रौनक दोबारा लौट आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें