फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1 किमी के दायरे में 16 बिस्वा कृषि भूमि गंगा में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में गंगा से कटान का कहर जारी है। इससे तटवर्तियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। विशेष रूप से भांवरकोल क्षेत्र में कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर से गहमर सिवान तक बुधवार को एक किलोमीटर के दायरे में हुए कटान से 16 बिस्वा भूमि गंगा में समा गई। उधर, स्थिर होने के बाद गंगा के जलस्तर में फिर से घटाव दर्ज किया गया। 2 सितंबर को गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे से 62.360 मीटर पर स्थिर हो गया था। सुबह 8 से शाम 7 बजे तक स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में रात 8 बजे से घटाव दर्ज किया गया। प्रत्येक 3 घंटे पर गंगा का जलस्तर 1 सेमी घट रहा था। 3 सितंबर को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 62.180 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे घटाव पर था। वहीं भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर के मुबारकपुर मौजा से गहमर सिवान तक एक किलोमीटर के दायरे में लगातार कटान हो रहा है। लगातार जारी कटान से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। अब तक कटान से कुल 16 बीघा भूमि गंगा में विलीन हो चुकी है। शेरपुर, धर्मपुरा, फिरोजपुर आदि गांवों में दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने दवा छिड़काव करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें