फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलमय के लिए मंदिरों में उमड़ी आस्था

Thu, 01 Jan 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को नए वर्ष की धूम रही। शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में एक तरफ जहां पूरे दिन भीड़ बनी रही। वहीं शहर के गंगा रेत और घाट लोगों से गुलजार रहे। पार्क में पहुंचने वाले अधिकांश लोग घर से लजीज व्यंजन बनाकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


समूह में बैठकर लोगों ने मौज-मस्ती के बीच इन व्यंजनों का स्वाद चखा। जबकि युवाओं की टोली ने भी दावत उड़ाई। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर पूरी तरह से नए वर्ष के जश्न में चूर दिखे। जिले में रात 31 दिसंबर की रात 12 बजे से नए वर्ष की अगवानी में जश्न का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह गुरुवार की देर रात तक जारी रहा।

मंदिरों में किया दर्शन पूजन
 आम हो या खास, सभी ने मंगल कामना से वर्ष के पहले दिन की शुरुआत की। वर्ष का पहला दिन गुरुवार को पड़ने से शहर के नवापुरा स्थित साईनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कुछ इसी तरह की स्थिति शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य मंदिरों की भी रही।नवापुरा स्थित साईनाथ मंदिर में सुबह 7 बजे से ही भक्तों को पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


कतारबद्ध भक्तों ने बारी-बारी से साईनाथ का दर्शन-पूजन कर उनसे मंगल की कामना की। रेवतीपुर स्थित भगवती मां और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी मंदिर में भी पूरे दिन भीड़ बनी रही। कुछ इसी की स्थिति शहर के लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, मिश्रबाजार स्थित शिव और मां काली मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़वा महादेव, ददरीघाट स्थित संकचमोचन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका।

श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में घंट-घडि़याल की आवाज गूंजती रही। कई मंदिरों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया। भदौरा संवाददाता के अनुसार गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ का आलम यह था कि घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद लोगों को मां का दर्शन मिला। मां का दर्शन-पूजन कर लोगों ने मंगल की कामना की।
गुलजार रहा लार्ड कार्नवालिस पार्क
पिछले कई दिनों से लोगों में नए साल को लेकर काफी उत्साह था। लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह 10 बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया। 12 बजते-बजते पार्क परिसर में काफी संख्या में लोगों की चहल-पहल हो गई। युवक और युवतियां पूरी तरह से नए वर्ष की मस्ती में चूर थे। अधिकांश लोग परिवार के साथ पार्क में आए थे। कुछ लोग जहां घरों से लजीज व्यंजन बनाकर लाए और पार्क में उसका आनंद उठाया।

वहीं अधिकांश लोग समूह में बैठक मूंगफली आदि का आनंद लेते दिखाई दिए। मकबरे पर पूरे दिन लोगों की भीड़ बनी रही। घूमने वालों में अधिकांश युवक और युवतियां शामिल थे। इस पल को यादगार बनाने के लिए जहां कुछ लोग कैमरे से फोटोग्राफी कर रहे थे, वहीं अधिकांश अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे।

पार्क में जिधर भी नजर जा रही थी, उधर लोग नए वर्ष की मस्ती में चूर दिखाई दिए। बच्चों का उत्साह तो देखते ही बन रहा था। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ लेकर आए थे। समूह में आए बच्चे वालीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट और गुब्बारा खेलने में व्यस्त दिखे। लोगों ने उमंग और जोश के साथ नए वर्ष का इस्तकबाल किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पार्क में पुरुष और महिला पुलिस कर्मी तैनात रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए वर्ष की धूम मची रही।

फूलों की दूकानों
नए वर्ष पर एक तरफ जहां पूरे दिन लोग एक-दूसरे को मोबाइल से बधाई देते रहे। वहीं अधिकांश ने लोगों को बुके सहित अन्य गिफ्ट देकर बधाई दी। शहर के महुआबाग में करीब आधा दर्जन गुलदस्ते की दुकानें लगी थी। दुकानदारों द्वारा एक गुलाब सहित विभिन्न फूलों से निर्मित एक से बढ़कर एक गुलदस्ते तैयार किए गए थे, जो बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इन दुकानों पर पूरे दिन खरीदारों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें