नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर गुरुवार की रात शहर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और स्टालों पर चाट-पकौड़े, आइसक्रीम आदि का लुत्फ उठाया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान अनिता यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद के संयोजक संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी दलों के लोगों को एकसाथ मिलकर प्रयास करना चाहिए।
बाल मेले में सरस्वती शिशुमंदिर रायगंज, माधव विद्या मंदिर, प्रकाश नगर, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर गायत्री नगर, शिशु मंदिर रवींद्रपुरी, शाहफैज पब्लिक स्कूल, लूदर्स कान्वेंट स्कूल, बैजनाथ इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने 51 स्टाल लगाए थे।
दौरान मेले में आए लोगों और बच्चों ने आइसक्रीम, चाट, पकौड़े आदि व्यंजनों का आनंद लिया। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, अमरनाथ तिवारी अमर, राजेश्वर सिंह, मणिराम मिश्र, वीरेंद्र , कमलाशंकर यादव, मोहन यादव, सुखविलास, विजय वर्मा, संगीता केशरी, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।