फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर लगी रहीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर आमजन में सुबह से ही उत्सुकता बनी रही। गाजीपुर संसदीय सीट के साथ केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है, इसको लेकर भी लोगों के अंदर जिज्ञासा देखी गई। विभिन्न पार्टी के नेता और समर्थक जहां सुबह ही मतगणना स्थल जंगीपुर कृषि मंडी के आसपास पहुंच गए थे, वहीं अधिकांश लोग अन्य सीटों की मतगणना का रुझान देखने के लिए टीवी और मोबाइल से चिपक रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सूर्यास्त के बाद मार्गों पर चहल-पहल हुई।
विज्ञापन

बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रौनक देखने को मिली। दुकानों पर लोगों को आपस में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा करते हुए देखा गया। साथ ही लोग दुकानों में मोबाइल और टीवी के जरिए चुनाव परिणाम का अपडेट लेते हुए दिखाई दिए। कुछ लोग घर पर टीवी और मोबाइल के जरिए चुनाव परिणाम की जानकारी हासिल कर रहे थे। सेवराई : चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। घरों में टेलीविजन और मोबाइल स्क्रीन पर गड़ी लोगों की आंखें यह बयां कर रही थी कि लोगों में चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बहुत है। मतगणना एवं तेज धूप के चलते लोगों के घरों में कैद होने से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर नाममात्र की चहल-पहल रही। बंदी का दिन न होने पर भी बंदी जैसा नजारा दिखा। शाम ढलने के बाद मार्गों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ी।
घनघनाते रहे मीडिया कर्मियों के फोन

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान एक तरफ जहां विभिन्न दलों के समर्थक परिणाम जानने को लेकर बेताब थे, वहीं मीडिया कर्मियों के मोबाइल भी हर पल घनघनाते रहे। परिणाम की पल-पल की जानकारी करने के लिए एक तरफ जहां मीडिया कर्मियों के कार्यालयों से उनके पास फोन आते रहे, वहीं जिन लोगों के पास इन पत्रकारों के मोबाइल नंबर थे, वह नतीजे की जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल की घंटी बजाते रहे। जरूरत से ज्यादा बात होने पर कई के मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज हो गई थी और उनका मोबाइल बंद हो गया। जिन लोगों के पास चार्जर या पावर बैंक था, उन्होंने तो मोबाइल को चार्ज कर लिया, लेकिन जिनके पास नहीं था, वह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें