फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन लोगों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा किया वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमसागर राजभर की अध्यक्षता में समाज के निर्बल, निर्धन लोगों को हरिहरपुर स्थित मां काली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कैंप लगाकर विशिष्ट नेत्र विशेषज्ञों की देखरेख में नेत्र परीक्षण कर दवा के साथ-साथ चश्मे का वितरण क्षेत्रीय विधायक डा. संगीता बलवंत तथा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डा. बलवंत ने कहा की समाज के असहाय एवं निर्बल वर्ग की सेवा भाजपा का मूल दर्शन एवं सिद्धांत रहा है। मानव जीवन में नर सेवा, नारायण सेवा का रुप है। इस अवसर पर सुनील सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, राकेश यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, विरेंद्र चौहान, काशी चौहान, गुलाबचंद्र खरवार, ओमकार सिंह, शिवपूजन चौहान, रामजी बलवंत आदि उपस्थित थे। रहे। दिलदारनगर एवं ढढ़नी में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर एवं अनुग्रह नारायण जायसवाल के नेतृत्व में नेत्र चिकित्सक डा. संतोष सिंह के नेत्र परीक्षण के बाद चश्मे का वितरण किया गया। इस अवसर पर देवकी राजभर, मुन्नन राजभर, दिलीप गुप्ता, अजय गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें