फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हस्ताक्षर कर राहुल गांधी का समर्थन किया

विज्ञापन
ताजपुर बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाते काग्रेंस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे ग्रेट निकोबार हस्ताक्षर अभियान के तहत रविवार को बाराचवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से ताजपुर बाजार में अभियान चलाया गया। इस मौके पर आम जन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर राहुल गांधी का समर्थन किया।अभियान में शामिल लोगों ने भाजपा की नीतियों को कोसते हुए कहा कि जिस तरह से देश की बहुमूल्य संपदा पूंजीपतियों के हाथ में बेची जा रही है निश्चित तौर पर यह भारत के लिए अच्छा नहीं है। राहुल गांधी का समर्थन कर हम संपदा को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। लोगों से बातचीत करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह एवं जिला सचिव राजकपूर ने कहा की आदिवासी मछुआरे एवं कमजोर वर्ग के लोगों के हकों को सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के पास गिरवी रखने का काम कर रही है लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा होने नहीं देंगे। देश का आम जन और कार्यकर्ता इस लड़ाई को उनके साथ लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, ग्यासुद्दीन अंसारी, उदित नारायण राय, ओमप्रकाश पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें