फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल में देश ने हासिल कीं उपलब्धियां : अभिनव

विज्ञापन
नंदगंज मंडल में प्रबुद्धजन संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम में लोगों को पंपलेट देते भाजपा नेता अभिनव
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नंदगंज मंडल में प्रबुद्धजन संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने नंदगंज बाजार, सिरगिथा, सौरी एवं कटघरा में प्रबुद्धजनों से संपर्क कर मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा सांस्कृतिक गौरव के पुनरुत्थान जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सृजनात्मक और सकारात्मक परिवर्तन आया है। इस मौके पर अच्छेलाल गुप्ता, मुरली कुशवाहा, सोमारु चौहान, बलवंत बिंद, गोपाल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें