फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएंडडीएस जल निगम के एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन

इसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली का गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियंता को डीएम अविनाश कुमार ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि वार्ड नंबर 10 में पेयजल पाइप लाइन योजना के कार्य को नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने और अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रुके हैं, उसकी जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निश्चित समयावधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिन विभागों मे धनावंटन हो चुका है और कार्य में लापरवाही बरती जाएगी, तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें