फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में शास्त्री नगर स्थित पैलेस में उनके जीवन से जुड़े विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति कि मजबूती रानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और उनके आदर्शो को अपनाने की दृढ़ता है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इसका उद्देश्य नारी शक्ति सहित सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता के लोगों के लिए आदर्श लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती अवसर पर उनके व्यक्तित्व,कृतित्व से जन जन को परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि वह सहज, सरल व्यक्तित्व मे कुशल शासक, अग्रणी समाज सेवी तथा नैतिक आदर्शवादी गुणों के अतिरिक्त मानवीय संवेदना की प्रबलता थी। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,डा प्रदीप पाठक, कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें