अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा तथा भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न
समस्याओं को लेकर बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस मौके पर
पार्टी के केंद्रीय कमेटी के
सदस्य ईश्वरीय प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी
सरकार श्रम कानून में संशोधन और मनरेगा को खत्म कर गरीब एवं मजदूरों का
लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा
को खत्म करने के लिए भाजपा शासित राज्यों से प्रस्ताव मांग रही है। जबकि
मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन का काम देकर तीन सौ रुपये दैनिक
मजदूरी देने
के साथ स्थायी मजदूर की सभी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की जरूरत है। खेमस
और माले इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके विरोध में खेमस 15 से 30 दिसंबर
तक पूरे देश
में विशेष अभियान चलाएगी। खेमस जिला सचिव राजेश बनवासी ने कहा
कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर मजदूर, किसान और गरीबों पर हमला कर रही
है। इस मौके पर
पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम, नंदकिशोर बिंद,
सत्येंद्र कुमार, बेचू बनवासी, लालबहादुर बागी, विजयी बनवासी, बुच्चीलाल,
अजीत, जितेंद्र बिंद, संजय भारती, कौशल्या, चंद्रावती ने विचार व्यक्त
किया। संचालन योगेंद्र भारती ने किया।