फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बरतंे चौकसी

Sun, 11 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सुपर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहले से ही मतदेय स्थल और नागरिकों से संपर्क कर पूरी जानकारी लेते हुए व्यवस्था पूरा करा लें, ताकि दूसरे चक्र के मतदान में किसी प्रकार की त्रुटि न हो सके।
विज्ञापन


 निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक विजयबहादुर सिंह ने जिला पंचायत सभागार में दूसरे चक्र के मतदान की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले चक्र में कुछ छोटी-मोटी त्रुटियां हुई थीं। दोबारा कोई भी त्रुटि न होने पाए, इसके लिए पहले से तैयारी कर ली जाए।

  बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी सही रूप से दें। प्रत्येक जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ रिजर्व में मजिस्ट्रेट रखे गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण कर लें। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी 12 अक्तूबर को अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लें।

कहा कि पुलिस अधीक्षक अगर यह भी व्यवस्था कर लें कि जहां मतदान केंद्र बड़े और अतिसंवेदनशील है, वहां पुलिस फ्लैगमार्च भी करा दिया जाए। रेवतीपुर एवं जमानिया ब्लाक के लिए अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र एवं भदौरा तथा भांवरकोल ब्लाक के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट विद्याशंकर सिंह नामित किए गए हैं।

 
जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट मतदान पार्टी की ओर से लिए गए मतपत्र का केंद्र पर परीक्षण अवश्य कर लें।

 यह भी देख लें कि बूथ सही बना है अथवा नहीं, तत्काल उसको ठीक करा लें। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट पुलिस लाइन से 12 अक्तूबर को पुलिस फोर्स लें ले, जो अतिसंवेदनशील बूथ है, उस क्षेत्र में तीन थानाध्यक्ष लगे हैं। मोबाइल टीमें भी बना दी गई है।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, सीआरओ विद्याशंकर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें