फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लॉकर में रखे जाएंगे परीक्षा के प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा पेपर लीक आदि होने से बचाने के लिए उसको बैंक के लॉकर में रखा जाएगा। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शहर में स्थित एसबीआई, यूनियन बैंक, पीएनबी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा को चिन्हित किया है। यही नहीं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से नजदीकी लाकर युक्त बैंक की जानकारी मांगी है। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के बीते दिनों दिए गए निर्देश के क्रम में विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पूर्व में सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रश्न पत्रों को लीक होने से बचान के लिए बोर्ड की ओर से उसे बैंक लॉकर में रखने का इंतजाम किया जा रहा है। अब प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों के पास स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं के लाकर में रखे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों से पास के राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें