फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुहियां में गंगा नदी में दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना के डुहियां गांव के समीप गंगा नदी में मंगलवार को मगरमच्छ दिखने का विडियो वायरल होने से हडकंप मच गया। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों और किसानों में खौफ व्याप्त हो गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह तुरंत सक्रिय होकर पता लगाने में जुट गये।
विज्ञापन

साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से नदी की ओर अकेले न जाकर समूह में जाने के साथ सतर्कता की अपील किया। जिससे किसी तरह की जनहानि न होने पाए। कई दिनों पूर्व डुहियां गंगा घाट पर स्नान करते डूबे दो छात्रों की तलाश के दौरान भी नाव पर सवाल लोगों ने मगरमच्छ देखा था।
वहीं, मगरमच्छ दिखने के बाद मौके पर आस पास के गांवों के ग्रामीण यहां जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें खेतों पर जाने के लिए रोजाना नदी किनारे जाना होता है। किसान अपने पशुओं को भी नदी किनारे चराने, घूमाने के लिए ले जाते है। इसके अलावा हर रोज लोग नदी स्नान और पूजा अर्चन करने भी आते है।
विज्ञापन

इधर, वन विभाग की मानें तो मगरमच्छ गंगा नदी में नहीं पाए जाते। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ये मगरमच्छ बहकर पानी के आ गया होगा। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी वीपी चौबे ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना मिली है। सभी कर्मियों को अलर्ट कर निगाहबानी के निर्देश दे दिए है। लोगों को भी नदी किनारे व पानी में न जाने की अपील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें