फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व सैनिकों ने कैडेटों से साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर काॅलेज गहमर की 91वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने सशस्त्र बल सेना दिवस के मौके पर सैन्य बाहुल्य गांव गहमर का भ्रमण कर वहां के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए युद्ध और अपने अनुभव उनसे साझा किए।
विज्ञापन

कैप्टन मनोज सिंह ने कैडेटों को बताया कि अग्निवीर योजना का भविष्य उज्जवल है। कैडेट उसमें भर्ती के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करें। सभी लोग इसमें भर्ती होकर देश के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी होती है।
सूबेदार मेजर धनंजय सिंह ने अपने कार्यकाल में हुए युद्ध के बारे में जानकारी दी। कहा कि 1971 में हमारी कंपनी एवं पाकिस्तानी सैनिकों से मुठभेड़ हो गई थी। वहां काफी देर तक गोलीबारी होने के बाद 67 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें