फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण शुरू

Thu, 23 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ईवीएम की सुरक्षा और उसके भंडारण की चिंता नहीं सताएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में भंडारण गोदाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले गोदाम की नींव खुदाई का काम मजदूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा और उसके भंडारण को लेकर समस्या होती रही है। इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने एक साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होने की दशा में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम की क्षमता को ध्यान में रखते हुए भंडारण गोदाम का निर्माण कराने का फैसला किया। इसमें आधी धनराशि केन्द्र एवं इतनी ही राज्य सरकार की तरफ से वहन किया जाना है। कुछ महीने पहले जिलों को गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर उसका नक्शा तैयार कर भेजने का निर्देश दिया गया था। जिला निर्वाचन कार्यालय ने भंडारण गोदाम के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर नक्शा बनाकर आयोग को भेजा था।

गोदाम निर्माण के लिए एक करोड़ 15 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इस धनराशि से निर्वाचन कार्यालय परिसर में दो तल के गोदाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गुरूवार को मजदूर नींव की खुदाई के काम में जुटे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारण गोदाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गोदाम बन जाने से ईवीएम की सुरक्षा की चिंता अब नहीं सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें