फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो माह बाद भी ट्रांसफॉर्मर के प्रोटेक्शन का 25 फीसदी कार्य बाकी, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ताड़ीघाट विद्युत सब स्टेशन 33/11 में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से फरवरी माह में स्थापित किए गए 10 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर के पोटेक्शन कार्य अब तक अधूरा है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो माह बीतने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर के प्रोटेक्शन से जुड़े लगभग 25 फीसदी कार्य बाकी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अभियंताओं के अनुसार स्वीच यार्ड में अभी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, करंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी), इनकमिंग एक्सएलपी केबल, अर्थिंग के लिए बोरिंग तथा फाउंडेशन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शेष हैं। इन कार्यों के अधूरे रहने के कारण पावर ट्रांसफॉर्मर को केवल वैकल्पिक कनेक्शन से ही संचालित किया जा रहा है, जिससे ट्रांसफॉर्मर के अधिक लोड पर जलने की आशंका बनी हुई है। मालूम हो कि क्षेत्र में विद्युत लोड में बढ़ोतरी को देखते हुए सात फरवरी को इस सब स्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया था। इससे पहले यहां दो 5-5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर थे। सब स्टेशन से छह फीडरों के माध्यम से करीब 40 गांवों के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता आशीष कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा से जुड़े शेष 25 फीसदी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें