फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली का पर्व बीतने के बाद भी ट्रेनों में नहीं मिल रही है आरक्षित सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होली का पर्व बीतने के साथ ही महानगरों और गैर प्रदेशों में कार्य करने वाले लोग अपने कार्यस्थल पर लौटना शुरू कर दिए हैं। लेकिन, महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है। इसके कारण यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षित सीट नहीं मिल पाने के कारण बहुतेरे लोग ट्रेनों की जनरल बोगियों में यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन से 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस 11062, कामायानी एक्सप्रेस 11072, बांद्रा 20942 और सुहेलदेव सुपरफास्ट 22419 महानगरों के लिए जाती हैं। इनमें अधिकांश ट्रेनें दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित होती हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हजार के करीब है। वहीं जनपद में रोजगार के अधिक अवसर सृजित नहीं होने के कारण बहुत अधिक संख्या में लोग गैर प्रदेशों और महानगरों में प्राइवेट कार्य करते हैं। ये लोग प्रमुख त्योहारों पर घर वापस आते हैं। त्योहार मनाने के बाद फिर से वह अपने कार्यस्थल पर लौट जाते हैं। इस तरह से होली एक प्रमुख त्योहार है। इस पर्व पर बहुत अधिक संख्या में बाहर कार्य करने वाले लोग घर लौटते हैं। वहीं इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें