नंदगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट का आरोपी थाना क्षेत्र के सहेड़ी तिराहे के पास मौजूद है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रकाश बिंद निवासी सिरगिथा थाना नंदगंज के रूप में हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है। संवाद