कासिमाबाद के एक महाविद्यालय परिसर में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर
कासिमाबाद। प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 95 प्रतिशत से ऊपर फाॅर्म वितरित होने का दावा किया है, जो पूरी तरह से गलत है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में एसआईआर से संबंधित फाॅर्म बीएलओ ने मतदाताओं तक नहीं पहुंचाया है। ये बातें शनिवार को एक महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में सपा नेता शादाब फातिमा ने कहीं। उन्होंने कहा कि अभी तक दर्जनों गांवों में जा चुकी हूं, अधिकांश गांवों में एसआईआर का फॉर्म लोगों तक नहीं पहुंच पाया है। कहा कि बंका, भैंसड़ा, तेजपुरा जैसे गांवों में फाॅर्म नहीं बांटा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि जो बीएलओ काम नहीं करता है, उनकी शिकायत तत्काल लिखित रूप से करें। उन्होंने एसडीएम कासिमाबाद को तत्काल इन गांवों का दौरा कर मतदाताओं के पास फाॅर्म पहुंचाने के साथ उन्हें ऑनलाइन लोड कराने की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही स्थिति रही तो आधे से भी कम लोगों के फॉर्म भरे जाएंगे। यह स्थिति चुनाव आयोग के दावा को पूरी तरह से खोखला साबित कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग एक पार्टी के इशारे पर भारत की गरीब जनता का मतदान से वंचित रखने का काम कर रहा है। यह कृत्य काफी निंदनीय और अधिकारों के हनन की तरह से है। बैठक को प्रमुख रूप से बृजभान सिंह बघेल, राम दरस यादव, असलम हुसैन, बीरबल चौहान, सदरे आलम, रविंद्र यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद