फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के पांच विद्यालयों पर 19 से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से जुड़े 15 जिलों में कुल 53 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गाजीपुर के पांच मूल्यांकन केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा वाराणसी के चार, चंदौली के तीन, जौनपुर के छह, आजमगढ़ के तीन, बलिया के चार और मऊ के चार मूल्यांकन केंद्र हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से उप नियंत्रक, उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों की जानकारी के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो रही है। गाजीपुर में जो पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, उनमें राजकीय सिटी इंटर काॅलेज गाजीपुर और शहीद स्मारक इंटर काॅलेज नंदगंज में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। जबकि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गाजीपुर, अष्ट शहीद इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद और शिवपूजन इंटर काॅलेज मतसा में इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन होगा। वाराणसी के जिन चार केंद्रों कर मूल्यांकन होगा, उनमें क्वींस इंटर काॅलेज और प्रभु नारायण राजकीय इंटर काॅलेज रामनगर में इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएंगी। जबकि महाबोधि इंटर काॅलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज इंग्लिशिया लाइन में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य की शुरुआत पहले दिन उप प्रधान परीक्षक आदर्श उत्तर पुस्तिका के रूप में 20 कापियों का मूल्यांकन करके करेंगे। मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व उप नियंत्रक, उप प्रधान, परीक्षक का प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में उप नियंत्रकों का प्रशिक्षण होगा, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से जुड़े 15 जिलों के 53 उप नियंत्रक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें